Click Here
Click Here
Click Here

गाड़ियों की बिक्री में तेजी, फरवरी में ऑटो मार्केट ने नया कीर्तिमान बनाया

NEWS DESK: देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए फरवरी का महीना शानदार रहा. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) के आंकड़ों के...

NEWS DESK: देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए फरवरी का महीना शानदार रहा. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) के आंकड़ों के अनुसार, इस महीने देश में गाड़ियों की कुल बिक्री 24.09 लाख यूनिट रही, जो पिछले साल के मुकाबले 25.62% अधिक है. विशेष रूप से दोपहिया और पैसेंजर वाहनों की मांग में जबरदस्त तेजी देखने को मिली.

दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री में उछाल

फरवरी में दोपहिया वाहनों की बिक्री 17,00,505 यूनिट रही, जो पिछले साल के मुकाबले 25.02% अधिक है.
शहरी क्षेत्रों में बिक्री में 28.96% और ग्रामीण इलाकों में 22.16% की वृद्धि हुई.
तिपहिया वाहनों की बिक्री में 26.12% का उछाल रहा,
कमर्शियल और ट्रैक्टर की डिमांड भी बढ़ी.
कमर्शियल वाहनों की बिक्री 1,00,820 यूनिट रही, जिसमें 28.89% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
ट्रैक्टर की बिक्री में सबसे ज्यादा 36.35% की वृद्धि हुई.

पैसेंजर वाहन बाजार में भी मजबूती

फरवरी में पैसेंजर वाहनों की रिटेल बिक्री 3,94,768 यूनिट रही.
शहरी बाजार में बिक्री में 21.12% और ग्रामीण इलाकों में 34.21% की तेजी दर्ज की गई.
ग्रामीण इलाकों में एसयूवी, यूटिलिटी वाहन और छोटी कारों की मांग में भी खासा इजाफा हुआ.

इंवेंट्री स्तर में सुधार

फाडा के अनुसार, पैसेंजर वाहनों का इंवेंट्री स्तर अब 27-29 दिन रह गया है, जो बाजार के लिए सकारात्मक संकेत है.
देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी, मारुति सुजुकी के पास अभी सिर्फ 12 दिन की डीलर इंवेंट्री है, जिसमें सात दिन का ट्रांजिट शामिल है.
कंपनी ने पिछले महीने बुकिंग में 20% की तेजी दर्ज की.
मारुति अगले साल दो नए प्लांट शुरू करने की तैयारी में है.

विशेषज्ञों का मानना है कि जीएसटी कटौती का असर अब बाजार पर साफ दिख रहा है, और मार्च में भी यह सकारात्मक ट्रेंड जारी रहने की उम्मीद है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *