Koderma: उदित राज की संदिग्ध मृत्यु मामले में न्याय की मांग को लेकर जिला समाहरणालय, कोडरमा के समक्ष 1 जून 2026 से जारी अनिश्चितकालीन धरना के बीच कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं पौड़ैयाहाट विधायक Pradeep Yadav धरना स्थल पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और आंदोलनकारियों से संवाद किया. धरना स्थल पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक की अध्यक्षता में आयोजित सभा में प्रदीप यादव ने कहा कि उदित राज प्रकरण में अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि जिले में हुई विभिन्न आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए.
सीआईडी जांच की मांग उठाने का भरोसा
प्रदीप यादव ने आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक आंदोलनों से जनता की आवाज को सदन तक पहुंचाने की शक्ति मिलती है. उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में सीआईडी जांच की मांग सरकार के समक्ष मजबूती से उठाई जाएगी तथा पीड़ित परिवार की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का भी प्रयास किया जाएगा.

कांग्रेस ने जताया समर्थन
सभा की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि उदित राज को न्याय दिलाना केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का प्रश्न है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और निष्पक्ष जांच, दोषियों की गिरफ्तारी तथा न्याय सुनिश्चित होने तक लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी. सभा को जिला परिषद सदस्य महादेव राम, उदित राज न्याय मंच के संयोजक रविशंकर यादव, आम आदमी पार्टी के नेता दामोदर यादव, कांग्रेस प्रदेश सचिव मनोज सहाय उर्फ पिंकू, कांग्रेस जिला महासचिव अनिल यादव, सीपीएम जिला सचिव असीम सरकार सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया.
बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में अनंत कुमार मेहता, सुरेश यादव, पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव, मुखिया कन्हाई यादव, सदानंद यादव, लक्ष्मण मंडल, सुरेंद्र भाई मोदी, पवन कुमार सिंह, कयूम उद्दीन, रामेश्वर यादव, असगर अली, शिवनंदन शर्मा, विजय यादव, रंजन यादव, रोहित यादव, आदित्य राज समेत बड़ी संख्या में सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता तथा नागरिक मौजूद रहे. सभा के अंत में उदित राज के पिता विजय यादव ने आंदोलन को समर्थन देने वाले जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया तथा न्याय की लड़ाई में आगे भी सहयोग बनाए रखने की अपील की.
ALSO READ : कलयुगी बेटे की खौफनाक साजिश: BCCL में अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए 10 लाख की सुपारी देकर कराई पिता की हत्या


