Click Here
Click Here
Click Here

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का सेवा दिवस. रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल

Palamu: के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पलामू जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उन्हें...

Palamu: के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पलामू जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस पावन मौके को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक मिसाल पेश की.

रक्तदान शिविर का किया आयोजन

सभी सदस्यों ने एकजुट होकर अस्पताल में भर्ती मरीजों की जान बचाने के उद्देश्य से सामूहिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया और बढ़-चढ़कर रक्तदान किया.

राजीव गांधी के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प

रक्तदान करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कहा कि वे सभी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के दिखाए प्रगतिशील और सेवाभाव के रास्ते पर चलने का संकल्प ले रहे हैं. उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा कि रक्तदान से बढ़कर संसार में कोई दूसरा दान नहीं है, क्योंकि यह सीधे तौर पर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का कार्य करता है.

Also Read: EXCLUSIVE-  श्वेता वर्मा ने जिस भूमि का चंद्र प्रकाश धेलिया के नाम पर किया म्यूटेशन, नामकुम अंचल से गायब है उसी का लैंड रिकॉर्ड

जरूरतमंदों की मदद का संदेश

उन्होंने कहा कि इसी सोच के साथ पलामू कांग्रेस परिवार ने यह महादान किया है, ताकि जिले के अस्पतालों में खून की कमी से किसी भी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति की जान पर संकट न आए.

इन नेताओं ने किया ररक्तदान 

इस ऐतिहासिक और सेवाभावी कार्यक्रम में पलामू जिला अध्यक्ष विमला कुमारी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रामचंद्र दीक्षित, पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव गोपाल त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी, राजा पाठक और रंजन दुबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे और युवाओं का हौसला बढ़ाया.

इसके साथ ही मेदिनीनगर नगर अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार टिकैत, ऊंटारी रोड प्रखंड अध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश राम, अनुज कुमार तिवारी और सैफ अली समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़कर रक्तदान किया और पूर्व प्रधानमंत्री को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *