कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने को कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक, 24 मई को सभी जिलों में सजेगी शिकायत अदालत

Ranchi: झारखंड कांग्रेस ने संगठन को धरातल पर मजबूत और जवाबदेह बनाने के लिए एक बड़ा दांव खेला है. आगामी 24 मई...

Ranchi: झारखंड कांग्रेस ने संगठन को धरातल पर मजबूत और जवाबदेह बनाने के लिए एक बड़ा दांव खेला है. आगामी 24 मई को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में शिकायत एवं निवारण कार्य दिवस का आयोजन किया जाएगा.

इस विशेष अभियान का मकसद जमीनी कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत और सांगठनिक शिकायतों को सुनकर उनका त्वरित समाधान निकालना है. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि यह पहल संगठन को अधिक संवेदनशील और कार्यकर्ताओं के प्रति जवाबदेह बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी.

यह पूरा कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के सीधे निर्देश पर अमलीजामा पहनाया जा रहा है. कांग्रेस का मानना है कि असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं. भाजपा की तरह कांग्रेस में तानाशाही नहीं चलती, बल्कि यहां कार्यकर्ताओं की आवाज़ सुनी जाती है और उनके सम्मान की रक्षा की जाती है.

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक जुटेगी शिकायतें

तय कार्यक्रम के अनुसार, 24 मई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सभी जिला कांग्रेस कार्यालयों में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम कांग्रेसजनों से लिखित रूप में शिकायतें ली जाएंगी.

इन सभी आवेदनों को संकलित कर सीधे प्रदेश कार्यालय भेजा जाएगा, जहां एक निष्पक्ष और समन्वित व्यवस्था के तहत इन पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

ALSO READ: झारखंड माटी कला बोर्ड कार्यालय में पनशाला का उद्घाटन, समाजसेवा का दिया संदेश

जिला अध्यक्षों और प्रभारियों को सख्त निर्देश

प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों को इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया है, ताकि अंतिम कतार का कार्यकर्ता भी अपनी बात संगठन के सामने रख सके.

पार्टी ने साफ किया है कि सांगठनिक अनुशासन और लोकतांत्रिक परंपराएं उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं. इस पहल से न सिर्फ कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि आपसी संवाद से गुटबाजी पर भी लगाम लगेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *