Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्कासन को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है. इस फैसले के बाद योगेंद्र साव की पार्टी में वापसी हो गई है.
संगठन को मजबूत करने की दिशा में फैसला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया. पार्टी ने इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम बताया है. कांग्रेस का कहना है कि वह अपने समर्पित नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

ALSO READ: पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में शानदार प्रदर्शन, पांच स्वर्ण पदकों के साथ हजारीबाग ओवरऑल चैंपियन
सक्रिय भूमिका निभाने की जताई उम्मीद
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि योगेंद्र साव पहले की तरह कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व सभी पुराने और समर्पित साथियों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहता है.


