Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में मैनपावर सप्लाई एजेंसियों का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ा, JAP-IT ने जारी किया आदेश

Ranchi: झारखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन स्वायत्त संस्था झारखंड एजेंसी फॉर प्रमोशन ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (JAP-IT) ने राज्य में...

झारखंड सरकार

Ranchi: झारखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन स्वायत्त संस्था झारखंड एजेंसी फॉर प्रमोशन ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (JAP-IT) ने राज्य में मैनपावर आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है. संस्था ने पूर्व से अनुबंधित 12 प्रमुख मैनपावर सप्लाई एजेंसियों के रेट कॉन्ट्रैक्ट और कॉन्ट्रैक्ट एक्सटेंशन एग्रीमेंट को आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी है.

इस निर्णय के बाद इन चयनित एजेंसियों के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों और परियोजनाओं में मानव संसाधन की सेवाएं पूर्ववत जारी रहेंगी. इस विस्तार का उद्देश्य प्रशासनिक और तकनीकी कार्यों को बिना किसी बाधा के निर्बाध रूप से संचालित करना है.

इन 12 एजेंसियों का बढ़ा कार्यकाल

• एम/एस ब्लूम सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड
• एम/एस एवरग्रीन सर्विसेज
• एम/एस एम 4 सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड
• एम/एस एप्टैड टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड
• एम/एस राजप्रताप कंसल्टेंसी एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड
• एम/एस फ्रंटलाइन एक्स-सर्विसमैन ब्यूरो
• एम/एस फ्रंटलाइन (एनसीआर) बिजनेस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड
• एम/एस शिवा प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड
• एम/एस बालाजी डिटेक्टिव फोर्स
• एम/एस बिरसा सिक्योरिटी एंड सर्विस सेटलमेंट
• एम/एस रेडर सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड
• एम/एस कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स

ALSO READ: झारखंड के 8,525 शिक्षा कर्मियों को मिलेगा 5 लाख का जीवन बीमा, वेतन-मानदेय से हर माह कटेंगे 500 रुपये

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *