गिरिडीह बिजली विभाग में भ्रष्टाचार!, कार्यपालक अभियंता पर करोड़ों की अनियमितता का आरोप

Ranchi: झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने गिरिडीह (दक्षिण) विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग का...

Ranchi: झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने गिरिडीह (दक्षिण) विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता मृणाल गौतम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को शिकायत भेजकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. संघ का आरोप है कि संबंधित अधिकारी ने विभागीय नियमों को ताक पर रखकर निजी स्वार्थ में कई फैसले लिए, जिससे निगम को भारी आर्थिक नुकसान हुआ और उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ी. शिकायत में डुमरी क्षेत्र के 11KV गोमिया फीडर कार्य, ताराटांड़ सब स्टेशन से निजी फैक्ट्री को डेडिकेटेड फीडर देने, लाइन शिफ्टिंग में गड़बड़ी और उपभोक्ता संख्या JMB1493 से जुड़े मामलों में लाखों रुपये की अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में खरीफ कार्यशाला, किसानों को वैज्ञानिक खेती और नई तकनीकों की दी गई जानकारी

बिना पैसे दिए आमलोगों का नहीं हो रहा काम: अजय राय

अजय राय ने कहा कि बिना पैसे दिए आम लोगों का काम नहीं हो रहा है और विभाग में पारदर्शिता पूरी तरह खत्म हो चुकी है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी नियमित रूप से कार्यालय नहीं आते, जिससे उपभोक्ताओं और कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. श्रमिक संघ ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए. इस शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री सचिवालय, मुख्य सचिव, झारखंड सरकार समेत बिजली निगम के कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई है.

यह भी पढ़ें: AIOCD के आह्वान पर हजारीबाग में सफल रही देशव्यापी केमिस्ट्स बंदी, 700 से ज्यादा मेडिकल दुकानें बंद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *