Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह नगर निगम के विकास को लेकर माले नेता राजेश सिन्हा ने नगर आयुक्त से की मुलाकात, 11 प्रमुख मुद्दों पर सौंपे सुझाव

Giridih: शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान और नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर भाकपा (माले) के नगर सचिव राजेश...

गिरिडीह नगर निगम के विकास को लेकर नगर आयुक्त से मिले माले नेता राजेश सिन्हा
गिरिडीह नगर निगम के विकास को लेकर नगर आयुक्त से मिले माले नेता राजेश सिन्हा

Giridih: शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान और नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर भाकपा (माले) के नगर सचिव राजेश सिन्हा ने शनिवार को नगर आयुक्त विजय बिरुवा से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने नगर निगम क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान के लिए विस्तृत सुझाव दिए. नगर आयुक्त ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और एक-एक सुझाव का नोट भी किया. राजेश सिन्हा ने कहा कि विजय बिरुवा पूर्व में गिरिडीह में अपर समाहर्ता के पद पर कार्य कर चुके हैं. ऐसे में वे जिले और शहर की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर आयुक्त कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर शहर के विकास को नई दिशा देंगे. उन्होंने बताया कि इनमें से कई सुझाव पूर्व नगर आयुक्त को भी दिए गए थे, लेकिन वे धरातल पर नहीं उतर सके.

जाम, पेयजल, सफाई, पार्किंग और जलस्रोत संरक्षण जैसे मुद्दे उठाए

राजेश सिन्हा ने शहर की जाम समस्या पर विशेष जोर देते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र में चार प्रमुख ऑटो स्टैंड—मधुबन वेजिस मोड़, गिरिडीह हाई स्कूल के सामने, बस स्टैंड और गांधी चौक के आसपास—यात्रियों के लिए शौचालय, पेयजल और शेड जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं. उन्होंने टोटो और ऑटो के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित करने, पंजीकृत वाहनों की सूची तैयार करने और बिना रजिस्ट्रेशन व बिना लाइसेंस चल रहे वाहनों पर कार्रवाई की मांग की. उन्होंने नगर निगम के 36 वार्डों में नालियों की बदहाल स्थिति, जल निकासी की समस्या, जलापूर्ति केंद्रों में कर्मचारियों की कमी, पानी की गुणवत्ता, टंकियों की सफाई, CCTV निगरानी, वार्ड स्तर पर जनता दरबार, सफाई कर्मियों की संख्या व मानदेय, सुरक्षा उपकरण, फॉगिंग, पार्किंग व्यवस्था और जलस्रोतों के संरक्षण जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से सुझाव दिए.

ALSO READ: जामताड़ा: व्यवसायी ने 70 ट्रैक्टर मिट्टी गिरवाकर मुख्य सड़क किया जाम, प्रशासन ने कराया मुक्त

राजेश सिन्हा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में कई सार्वजनिक तालाब, कुएं और नाले अतिक्रमण एवं उपेक्षा के कारण समाप्त होते जा रहे हैं. उन्होंने इन जलस्रोतों का सर्वे कर संरक्षण की दिशा में ठोस कार्रवाई की मांग की. साथ ही प्रत्येक वार्ड में पुस्तकालय, क्लब और खेल मैदान जैसी सुविधाएं विकसित करने पर भी जोर दिया. नगर आयुक्त विजय बिरुवा ने प्रतिनिधिमंडल की ओर से रखे गए सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और उन्हें नोट करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े विषयों पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *