Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग के बड़कागांव में अपराधियों ने हाईवा को किया आग के हवाले

हजारीबाग: जहां एक ओर पिछले दिनों बड़कागांव थाना क्षेत्र में हो रही लगातार कई अपराधिक घटनाओं को लेकर तत्कालीन थाना प्रभारी कृष्ण...

हजारीबाग:  जहां एक ओर पिछले दिनों बड़कागांव थाना क्षेत्र में हो रही लगातार कई अपराधिक घटनाओं को लेकर तत्कालीन थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता को जिम्मेवार ठहराते हुए लाइन हाजिर किया गया और दीपक कुमार सिंह को नए थाना प्रभारी बनाया गया. वहीं नए थाना प्रभारी को प्रभार लेते ही लगभग चार-पांच घंटे के बाद ही हथियार के बल पर एक स्टोन लोड हाईवा को अपराधियों ने आग के हवाले किए जाने की घटना का अंजाम देने की खबर सामने आई है. यह घटना शनिवार की रात बड़कागांव थाना क्षेत्र के होरम- हरली पथ के मुड़कट्टी चौराहे पर लगभग 10-11 बजे रात को अज्ञात अपराधियों ने हाईवा को रोक कर हाईवे में सवार चालक को उतार कर आग लगा दिया.  इस घटना में हाईवा का पुरा चेचिस जल कर राख हो गया. घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना के एसआई राकेश कुमार एवं अग्निशमन दल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया गया, जिससे हाईवे का डाला जलने से बच गया. बताया जाता है, कि उक्त हाईवा इचाक से स्टोन लेकर हरली गांव आ रहा था. जैसे ही मूडकट्टी चौराहे पर पहुंचा कि अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर वाहन को रोका और चालक को उतार कर इंजन चेचिस में आग लगा दिया. जब तक लोग पहुंचे कि पूरा इंजन एवं चेचिस जलकर राख हो गया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *