CTET 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर शुरू, 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक कर सकते हैं आवेदन

Ranchi: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 22वें केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को एक बार...

CTET 2026: Online applications for the Central Teacher Eligibility Test have resumed; applications can be submitted from August 25 to September 1, 2026.

Ranchi: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 22वें केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को एक बार फिर से शुरू कर दिया है. बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, योग्य उम्मीदवार अब 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट द्वारा सिविल अपील संख्या 1385/2025 (रिव्यू पिटीशन डायरी नंबर 53434/2025) में दिए गए एक फैसले के मद्देनजर लिया गया है. कोर्ट ने योग्य शिक्षकों को निर्धारित टीईटी (TET) योग्यता हासिल करने के लिए आवेदन का एक उचित अवसर देने की आवश्यकता पर जोर दिया था. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही अपने आवेदन सफलतापूर्वक पूरे कर जमा कर दिए हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है.

यह भी पढ़ें: कैबिनेट का फैसलाः कक्षा छह से 12 तक की बालिकाओं को मिलेगा सेनेटरी नैपकिन, डॉक्टरों के रिटायरमेंट एज 67 से घटकर हुआ 65

CTET 2026: Online applications for the Central Teacher Eligibility Test have resumed; applications can be submitted from August 25 to September 1, 2026.

परीक्षा की तिथि में बदलाव, जल्द आएगी नई तारीख

आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू होने के कारण पूर्व में निर्धारित परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है. पहले यह परीक्षा छह सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली थी, जिसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. सीबीएसई के अनुसार, आवेदन पोर्टल बंद होने के बाद CTET परीक्षा की नई संशोधित तिथि की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही की जाएगी. उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *