Ranchi: बरियातू थाना क्षेत्र में चार दिनों से कचरे के ढेर में पड़े एक अज्ञात व्यक्ति को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) रांची की पहल पर नई जिंदगी मिली है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पीएलवी अनिता देवी ने इसकी जानकारी डालसा सचिव राकेश रौशन को दी. जिसके बाद झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश और झालसा सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना और रांची के न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में तुरंत एक टीम का गठन किया गया. डालसा सचिव ने रिम्स (RIMS) प्रशासन से संपर्क कर टीम को मौके पर भेजा और गंभीर स्थिति में पड़े उस व्यक्ति को रेस्क्यू कर रिम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया. डॉक्टरों के मुताबिक भर्ती कराए गए व्यक्ति के शरीर पर चोट के निशान हैंऔर फिलहाल वह बोलने में असमर्थ है लेकिन उसने लिखकर अपना नाम आकाश और खुद को बिहार का निवासी बताया है. डालसा ने अस्पताल में उसकी देखरेख के लिए एक पीएलवी को तैनात किया है.
AlsoRead:पेपर लीक मामले में आरोपी योगेश प्रसाद को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत



