Chaibasa: जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा देर रात्रि सदर अस्पताल, चाईबासा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने नव-निर्मित अस्पताल वार्ड का अवलोकन कर मरीजों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने वार्ड की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

मरीजों और परिजनों को उपलब्ध कराए जाएंगे स्वास्थ्य सुविधाएं
इसके उपरांत उपायुक्त ने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सिविल सर्जन को आवश्यकता के अनुरूप वार्ड में अतिरिक्त पंखे एवं एयर कंडीशनर (ए.सी.) की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती प्रत्येक मरीज को सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं तथा उपचार के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए.
सदर अस्पताल क किया गया निरीक्षण
इसके पश्चात उपायुक्त ने सदर अस्पताल स्थित रक्त केंद्र (ब्लड सेंटर) का निरीक्षण किया. उन्होंने केंद्र की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही रक्त केंद्र के प्रभारी को निर्देशित किया कि जरूरतमंद मरीजों को आवश्यकतानुसार समय पर रक्त उपलब्ध कराया जाए.
लगातार संचलित किया जा रहा हैं स्वैच्छिक रक्तदान अभियान
उपायुक्त ने कहा कि ‘प्रोजेक्ट जागृति’ के अंतर्गत जिले में लगातार स्वैच्छिक रक्तदान अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि पूर्व की तुलना में रक्त केंद्र की सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है तथा इसे और सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक उपकरण भी शीघ्र उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि जिले में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके और किसी भी जरूरतमंद मरीज को रक्त के अभाव का सामना न करना पड़े. निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईएएस, सिविल सर्जन सहित अस्पताल प्रबंधन के अन्य पदाधिकारी और कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
ALSO READ : धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: झारखंड में पहली बार दागी अपराधियों की परेड, अपराध छोड़ने की अंतिम चेतावनी


