Click Here
Click Here
Click Here

मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड की योजनाओं का DC ने किया निरीक्षण

Koderma: जिला उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं उप विकास आयुक्त रवि जैन ने बुधवार को चंदवारा प्रखंड की भोंडो पंचायत अंतर्गत महुआदोहर गांव...

Koderma:  जिला उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं उप विकास आयुक्त रवि जैन ने बुधवार को चंदवारा प्रखंड की भोंडो पंचायत अंतर्गत महुआदोहर गांव का दौरा कर मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड द्वारा संचालित सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन योजना के तहत विभिन्न उद्यमों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने झारखंड राष्ट्रीय सेवा संस्थान द्वारा टूलकिट सहायता से संचालित लाह चूड़ी निर्माण इकाई का अवलोकन किया. उपायुक्त ने महिला हस्तशिल्पकारों से संवाद कर उनके कार्य की सराहना की और उद्यम के विस्तार के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को महिला उत्पादों के लिए ऑनलाइन बाजार उपलब्ध कराने तथा विपणन व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए.

माइक्रो कॉमन फैसिलिटी सेंटर विकसित करने की पहल

उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड के सहयोग से इस परियोजना को विकसित कर माइक्रो कॉमन फैसिलिटी सेंटर (Micro CFC) के रूप में स्थापित करने की दिशा में आवश्यक पहल की जाए, ताकि अधिक से अधिक महिला उद्यमियों को लाभ मिल सके. इसके बाद उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने पुरनाडीह स्थित झारखंड एग्रो फार्म की मशरूम उत्पादन इकाई का निरीक्षण किया. उन्होंने उत्पादन और विपणन संबंधी गतिविधियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुझाव दिए. भ्रमण के क्रम में अधिकारियों ने झुमरी तिलैया की महिला विकास समिति द्वारा तैयार किए जा रहे जूट उत्पादों के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया.

कई अधिकारी रहे मौजूद

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला हस्तशिल्पकारों को ई-कॉमर्स और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाए, ताकि उनके उत्पादों को व्यापक बाजार मिल सके. साथ ही नए और आकर्षक उत्पादों के निर्माण के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने को भी कहा. निरीक्षण के दौरान झारखंड राष्ट्रीय सेवा संस्थान के सचिव, महिला विकास समिति के सचिव, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड के जिला उद्यमी समन्वयक अघनु उरांव, प्रखंड उद्यमी समन्वयक अभिषेक कुमार, अविनाश मिश्रा, आशुतोष सिन्हा, मनोरंजन शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

ALSO READ : झारखंड राज्य बार काउंसिल के 22 नए सदस्य घोषित, सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *