व्यापार के नाम पर करोड़ों की ठगी, जयनगर पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल

Koderma : जयनगर थाना क्षेत्र में व्यापार के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और गबन का बड़ा मामला सामने आया है....

Koderma : जयनगर थाना क्षेत्र में व्यापार के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और गबन का बड़ा मामला सामने आया है. जयनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कोडरमा जेल भेज दिया है. यह कार्रवाई झारखंड बुक सेंटर के प्रोपराइटर नौशाद खान द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई.

व्यापार के नाम पर दिया गया झांसा

शिकायतकर्ता नौशाद खान ने आवेदन में आरोप लगाया कि आरोपियों ने व्यापार करने का झांसा देकर योजनाबद्ध तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसाया. इसके बाद फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी के जरिए उधार के नाम पर मोटी रकम का गबन कर लिया गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए जयनगर थाना में कांड संख्या 80/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई.

दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विशाल चंद्रा, पिता स्वर्गीय राजू कुमार सिन्हा और नीतिश चंद्रा, पिता अजय कुमार सिन्हा, निवासी ग्राम सांथ (कलाली रोड) को गिरफ्तार कर लिया. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में कोडरमा जेल भेज दिया गया.

ALSO RAED : गुदड़ी के विकास और वन पट्टा मुद्दों पर जोबा-जगत माझी का भरोसा, कहा- हर हाल में पूरे होंगे देवेंद्र माझी के सपने

दर्जनों लोगों से ठगी की आशंका

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है. आरोप है कि दोनों आरोपियों ने क्षेत्र के दर्जनों लोगों को कम दाम में सीमेंट और सरिया उपलब्ध कराने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की है. आरोपी अग्रिम राशि लेने के बाद ग्राहकों और व्यवसायियों को गारंटी के तौर पर चेक देते थे, लेकिन समय पर सामान उपलब्ध नहीं कराया जाता था.

मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप

इस हाई-प्रोफाइल ठगी मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि अब कई अन्य पीड़ित भी पुलिस के सामने आ सकते हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और अन्य संभावित पीड़ितों से भी जानकारी जुटाई जा रही है.

ALSO RAED : कोडरमा: एसपी के निर्देश पर सभी थानों मे पेयजल की व्यवस्था, लोग ठंडा पानी से बुझा रहे प्यास

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *