Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह के खोरीमहुआ में नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, अनुमंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Giridih: गिरिडीह जिले में राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान के तहत खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को अनुमंडल स्तरीय कार्यशाला एवं सेमिनार का...

मादक पदार्थ के रोकथाम हेतु कार्यशाला
मादक पदार्थ के रोकथाम हेतु कार्यशाला

Giridih: गिरिडीह जिले में राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान के तहत खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को अनुमंडल स्तरीय कार्यशाला एवं सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशीले एवं प्रतिबंधित मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, अपर समाहर्ता वैभव कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ तथा अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए जनसहभागिता, सामाजिक जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी आवश्यक है. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, कौशल विकास और सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने की अपील की. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर नशे के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की.

जनभागीदारी और जागरूकता पर दिया गया जोर

पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा सके. उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने कहा कि जागरूकता ही नशे के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है. उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से इस अभियान को जनआंदोलन का रूप देने का आह्वान किया.

ALSO READ राबड़ी देवी को अंतिम अल्टीमेटम, 29 जून तक खाली करना होगा सरकारी बंगला

नुक्कड़ नाटक और एलईडी वाहन से फैलाया जागरूकता संदेश

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई. सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार, गांव तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक और एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया. कलाकारों ने नशे के दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जबकि एलईडी वाहन के जरिए जागरूकता संदेशों और लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया.

कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, छात्र-छात्राओं, युवाओं और स्थानीय ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही. कार्यक्रम के माध्यम से नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *