देवघर सरायगढ़ का परिचालन 15 जुलाई तक, रेलवे दिया विस्तार

Jamtara : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने देवघर एवं सरायगढ़ के बीच संचालित स्पेशल ट्रेन की सेवा...

Jamtara : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने देवघर एवं सरायगढ़ के बीच संचालित स्पेशल ट्रेन की सेवा अवधि का विस्तार करने का निर्णय लिया है. रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन अपने वर्तमान मार्ग, ठहराव एवं समय सारणी के अनुसार पूर्ववत संचालित होती रहेगी.

श्रावणी मेला को देखते हुए सरायगढ़ देवघर स्पेशल ट्रेन का दैनिक परिचालन

गाड़ी संख्या 05573 सरायगढ़–देवघर स्पेशल तथा 05574 देवघर सरायगढ़ स्पेशल का परिचालन अब 01 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा. इस अवधि में दोनों दिशाओं में कुल 45-45 फेरे लगाए जाएंगे. रेलवे के इस निर्णय से देवघर, मिथिलांचल एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. विशेष रूप से श्रावणी मेला और अन्य यात्रा आवश्यकताओं को देखते हुए ट्रेन सेवा के विस्तार को यात्रियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है. रेलवे ने यात्रियों से निर्धारित समय-सारणी के अनुसार यात्रा करने की अपील की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *