Pakur: नगर थाना क्षेत्र के सोनाजोड़ी सोसो टोला में गुरुवार को एक कलयुगी बेटा ने अपनी मां की पत्थर से कुचकर हत्या कर दी है. सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
नगर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है.
ALSO READ: रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती में शामिल जालसाज गिरफ्तार
आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में
जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय धूनी हेंब्रम और बेटा चरण हेंब्रम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने अपनी 52 वर्षीय मां की पत्थर से मारकर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को सोसो टोला से गिरफ्तार कर कागजी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
