Followup: अब अंचल कार्यालय के बाहर रेखा देवी के गोतिया ने किया धरना प्रदर्शन, जमीन मामले में आया नया मोड़

Bokaro/Gomia : बोकारो जिले के गोमिया अंचल कार्यालय के सामने बीते मंगलवार को पलिहारी गुरुडीह पंचायत की निवासी रेखा देवी अपने दो...

Bokaro/Gomia : बोकारो जिले के गोमिया अंचल कार्यालय के सामने बीते मंगलवार को पलिहारी गुरुडीह पंचायत की निवासी रेखा देवी अपने दो बच्चों के साथ तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप में अपनी भूख-प्यास को मार कर धरने पर बैठ गई थी. धरने पर बैठी रेखा देवी ने अंचल अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई. रेखा देवी ने बताया कि उसके गोतिया ने उसके हिस्से की जमीन की रजिस्ट्री कर दी है. वहीं आज यानी गुरुवार (23 अप्रैल) को रेखा देवी के गोतिया ने अंचल कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए कई स्लोगन लिखे बोर्ड को लगाया, जिसमें कहा गया कि रेखा देवी जमीन की लालची है. गोतिया ने रेखा देवी से लालच छोड़ इंसानियत दिखाने की बात कही.

यह भी पढ़ें : महिला आरक्षण पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे रणधीर सिंह, विपक्ष पर साधा निशाना

गोतिया ने महिला रेखा देवी को बताया लालची

गोतिया ने बताया कि 40 साल से वह जमीन की लड़ाई लड़ रहे हैं. रेखा देवी के पति ने कहा था कि हम परेशान नहीं करेंगे. बदले में रुपए चाहिए. इस वजह से 10 लाख 20 हजार रुपए का भुगतान पहले किया जा चुका है और बाद में शेष राशि का भुगतान चेक के द्वारा किया गया. इसके बावजूद हम लोगों को परेशान किया जा रहा है. इसलिए धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं. जो जमीन बिकी है वह उनकी पुस्तैनी जमीन है.

यह भी पढ़ें : रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती में शामिल जालसाज गिरफ्तार

“डीसीएलआर के पास भेजा जाएगा और अंतिम फैसला वहीं से होगा”

वही संबंध में गोमिया अंचल अधिकारी आफताब आलम ने कहा कि मौज पलिहारी गुरुडीह खाता 162 प्लॉट नंबर 468 में 53 डिसमिल जमीन रजिस्ट्री हुई है. उस रजिस्ट्री के बाद अंचल कार्यालय द्वारा मोटेशन किया गया. रेखा देवी के पति रमेश साव के द्वारा आपत्ति दर्ज की गई. अभी यह मामला उपसमाहर्ता न्यायालय में मोटेशन अपीलवाद में लंबित है. जमीन संबंधित जो भी रिपोर्ट होगी उसे डीसीएलआर के पास भेजा जाएगा और अंतिम फैसला वहीं से होगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *