Click Here
Click Here
Click Here

झींकपानी प्रखंड कार्यालय का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

Chakardharpur: पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने गुरुवार को झींकपानी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रखंड...

Chakardharpur: पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने गुरुवार को झींकपानी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय से संचालित विभिन्न योजनाओं, सेवाओं और संधारित पंजीयों का अवलोकन कर अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी कर्मियों को अपने निर्धारित दायित्वों का तत्परता के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कार्यालय आने वाले आम लोगों के लिए बेहतर माहौल सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति को अपने कार्यों के निष्पादन में परेशानी का सामना न करना पड़े. सभी कर्मियों के टेबल पर नाम, पदनाम और कार्यालय से संबंधित नेम प्लेट लगाने के निर्देश भी दिए गए. साथ ही प्रतीक्षालय में घड़े में पेयजल, ओआरएस एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया.

योजनाओं की समीक्षा 

बैठक में योजनाओं एवं सेवाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत नोशनल हाउस स्पीकर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और एक सप्ताह के भीतर 75 प्रतिशत प्रगति लाने का निर्देश दिया. सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तहत डिजिटल लीविंग सर्टिफिकेट कार्य को शीघ्र पूरा करने को भी कहा गया. उपायुक्त ने अंचल कार्यालय को हिट एंड रन एवं आपदा मामलों में पारिवारिक सूची तैयार करने में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया. साथ ही म्यूटेशन, सीमांकन, एलपीसी, विभागों को भूमि हस्तांतरण तथा सूचीबद्ध सेवाओं से संबंधित आवेदनों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा. सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए.

AlsoRead:हजारीबाग: निजी स्कूलों की मनमानी पर विधायक प्रदीप प्रसाद सख्त,कमीशनखोरी और री-एडमिशन शुल्क पर जांच की मांग

जनगणना कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए की अपील 

प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवास योजनाओं में लाभुकों को प्रेरित कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने, मनरेगा योजनाओं में प्रगति सुनिश्चित करने तथा पोर्टल पर सभी प्रतिवेदन की प्रविष्टि समय पर करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा सात पंचायतों में चापाकल मरम्मत, पंचायत सचिवालयों के सौंदर्यीकरण तथा सरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 15वें वित्त आयोग मद से फेवर ब्लॉक एवं हैंडवॉश यूनिट उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया.निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने प्रखंड सभागार में आयोजित जनगणना 2027 प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया. उन्होंने सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को मकान सूचीकरण एवं गणना कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी देते हुए जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का आह्वान किया. क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने टुटुगुटू पंचायत के अर्जुनबासा स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी कार्य, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित मुर्गी पालन एवं दीदी बाड़ी योजना का भी निरीक्षण किया. इसके अलावा उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुरजाबासा, पंचायत सचिवालय टुटुगुटू, वींगतोपांग स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, झारखंड राज्य खाद्य निगम के गोदाम तथा एसीसी टाउनशिप में सीएसआर के तहत संचालित सक्षम-अडाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर का भी जायजा लिया.

add1

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *