Click Here
Click Here
Click Here

धनबाद नगर निगम चुनाव: झरिया में वर्चस्व की जंग, सिंह मेंशन और पृथ्वी मेंशन के समर्थकों में खूनी संघर्ष

धनबाद: कोयलांचल की सियासी जमीन एक बार फिर वर्चस्व की जंग देखने को मिली है. धनबाद नगर निगम चुनाव के अंतिम घंटों...

फाइल फोटो
फाइल फोटो

धनबाद: कोयलांचल की सियासी जमीन एक बार फिर वर्चस्व की जंग देखने को मिली है. धनबाद नगर निगम चुनाव के अंतिम घंटों में झरिया के वार्ड संख्या 35 (सिंह नगर) में जबरदस्त हिंसा भड़क उठी. बूथ नंबर 8 पर वर्चस्व कायम करने को लेकर सिंह मेंशन और पृथ्वी मेंशन के समर्थक आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते पूरा मतदान केंद्र रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. जहां लाठी-डंडों के साथ-साथ तलवारें भी लहराई गईं।

चुनावी रंजिश में रिश्ते हुए तार-तार:

झरिया की यह जंग केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक प्रतिष्ठा का भी सवाल बन चुकी है.इस बार मुकाबला चाची और भतीजे के बीच है. पृथ्वी मेंशन से इंदु सिंह मेयर पद की प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं. तो सिंह मेंशन से पूर्व विधायक संजीव सिंह की साख दांव पर लगी है. रिश्ते में चाची-भतीजा होने के बावजूद, सत्ता की चाहत और पुरानी रंजिश ने इस चुनावी मुकाबले को हिंसक संघर्ष में बदल दिया.

मतदान केंद्र पर तांडव और भगदड़:

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मतदान के आखिरी पलों में अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया.समर्थकों के बीच मामूली बहस से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. दोनों गुटों की ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भीड़ में तलवारें भी खिंच गई थीं, जिससे मतदाताओं के बीच भगदड़ मच गई. इस हमले में सिंह मेंशन खेमे के रोहित कुमार सहित करीब सात से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *