Click Here
Click Here
Click Here

रांची से दिल्ली जा रहे रेड बर्ड एविएशन का विमान चतरा में क्रैश, सर्च ऑपरेशन जारी.

रांची: विमानन क्षेत्र से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है. रेड बर्ड एविएशन का एक एयर एंबुलेंस विमान रांची से...

रांची: विमानन क्षेत्र से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है. रेड बर्ड एविएशन का एक एयर एंबुलेंस विमान रांची से दिल्ली जा रहा था, तभी चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव के पास जंगल में उसके क्रैश होने की सूचना मिली है. सोमवार शाम करीब 7.34 बजे विमान का संपर्क एअर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से अचानक टूट गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार विमान में कुल सात लोग सवार थे.

सर्च ऑपरेशन जारी, एजेंसियां अलर्ट

संपर्क टूटने के तुरंत बाद विमानन अधिकारियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया. लापता विमान की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है. रडार डेटा और आखिरी लोकेशन के आधार पर विमान को खोजने की कोशिश की जा रही है. ED CAP (इमरजेंसी डेटा सेंट्रलाइज्ड एक्शन प्लान) पूरे मामले की निगरानी कर रहा है. नागरिक उड्डयन विभाग और सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि राहत कार्य में तेजी लाई जा सके.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *