धोनी का कटा 1,000 रुपये का चालान, रांची में ओवरस्पीडिंग में फंसे ‘कैप्टन कूल’

रांची: महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार चर्चा उनके बल्ले से निकले चौकों-छक्कों की नहीं, बल्कि...

रांची: महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार चर्चा उनके बल्ले से निकले चौकों-छक्कों की नहीं, बल्कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की वजह से हो रही है.

जानकारी के मुताबिक यह मामला उनके होमटाउन रांची का है. बताया जा रहा है कि धोनी अपनी लग्जरी कार से कहीं जा रहे थे, तभी ट्रैफिक पुलिस के कैमरे में उनकी गाड़ी ओवरस्पीडिंग करते हुए दर्ज हो गई.

धोनी का कट गया एक हजार का चालान
धोनी का कट गया एक हजार का चालान

1,000 का कटा चालान

यह घटना रांची के कांके इलाके की बताई जा रही है. स्पीड लिमिट से ज्यादा रफ्तार में गाड़ी चलाने के कारण ट्रैफिक विभाग ने नियमों के तहत उनका चालान काट दिया. ट्रैफिक पुलिस की ओर से धोनी पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

गौरतलब है कि धोनी अक्सर अपनी बाइक और कार कलेक्शन को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार वह ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर चर्चा का विषय बन गए हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *