Ranchi: डोरंडा के डिबडीह में हुए बहुचर्चित अभिषेक लोहरा हत्याकांड में पुलिस की चार्जशीट के बाद अब कानूनी शिकंजा पूरी तरह कस गया है. अपर न्याययुक्त की अदालत ने जेल में बंद मुख्य आरोपी शंकर लोहरा पर हत्या के मामले में आरोप गठित कर दिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को साक्ष्य पेश करने के आदेश दिए हैं, जिसके बाद 3 अगस्त से मामले में गवाही की प्रक्रिया शुरू होगी.
यह भी पढ़ें: झारखंड से मैसूर तक बढ़ा राजेश ठाकुर का कद, कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला 29 जनवरी का है, जब मामूली विवाद में शंकर ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीट-पीटकर अभिषेक को लहूलुहान कर दिया था. रिम्स में इलाज के दौरान अगले ही दिन अभिषेक की मौत हो गई थी, जिससे आक्रोशित परिजनों ने डोरंडा थाने का घेराव भी किया था. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 30 जनवरी की रात को ही आरोपी को दबोच लिया था.
यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर के छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरी आइसा झारखंड, NTA और क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ प्रदर्शन


