चक्रधरपुर में डीजल संकट: पंपों पर लंबी कतारें, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

Chaibasa: शहर में इन दिनों डीजल की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. हालात ऐसे हैं कि रात से ही...

Chaibasa: शहर में इन दिनों डीजल की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. हालात ऐसे हैं कि रात से ही विभिन्न पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं और डीजल मिलने की उम्मीद में लोग घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं.

टैंकर पहुंचते ही उमड़ रही भीड़

डीजल की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण जैसे ही किसी पेट्रोल पंप पर टैंकर पहुंचता है, वहां वाहनों की भीड़ उमड़ पड़ती है. कुछ ही समय में डीजल का स्टॉक खत्म हो जाने से कई वाहन चालकों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है. शहर के कई पंपों पर सुबह से लेकर देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है.

परिवहन व्यवस्था पर असर

इस संकट का सबसे ज्यादा असर ट्रांसपोर्ट कारोबार, मालवाहक वाहनों और बस संचालकों पर पड़ रहा है. डीजल की कमी से परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने लगी है, वहीं व्यापारिक गतिविधियों पर भी इसका असर दिखने लगा है.

Also Read: झारखंड: JAP-IT ने कमांडो सिक्योरिटी फोर्स समेत 12 एजेंसियों के लिए ‘मैनपावर रेट कॉन्ट्रैक्ट’ की अवधि 31 जुलाई तक बढ़ाई

कई जिलों में आपूर्ति बाधित

सूत्रों के अनुसार केवल चक्रधरपुर ही नहीं, बल्कि झारखंड के कई जिलों में डीजल आपूर्ति बाधित होने की खबरें सामने आ रही हैं. इसके चलते विभिन्न पेट्रोल पंपों पर ईंधन की उपलब्धता लगातार प्रभावित हो रही है.

लोगों ने उठाई मांग

स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में नाराजगी है. लोगों ने संबंधित विभाग और तेल कंपनियों से जल्द से जल्द डीजल की नियमित आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि आम जनता और परिवहन क्षेत्र को राहत मिल सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *