सिमडेगा चर्च लूट मामले के आरोपी दिलीप साहू को हाइकोर्ट की वेकेशन बेंच से बेल 

Ranchi: सिमडेगा में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तुमडेगी मिशन डकैती और पल्ली पुरोहितों पर हुए जानलेवा हमले का आरोपी दिलीप साहू उर्फ...

Ranchi: सिमडेगा में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तुमडेगी मिशन डकैती और पल्ली पुरोहितों पर हुए जानलेवा हमले का आरोपी दिलीप साहू उर्फ टिकला को वेकेशन बेंच से जमानत मिली है. यह जमानत हाई कोर्ट के न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की अदालत से दी गई है.

अपराधियों ने प्रार्थना स्थल संचालक से लूटे थे 3.5 लाख रुपये

बता दें, यह घटना 30 सितंबर और 1 अक्टूबर 2025 की मध्यरात्रि में हुई थी, जब अपराधियों ने चर्च परिसर में प्रार्थना स्थल संचालक से 3.5 लाख रुपये लूटे थे. इस दौरान अपराधियों ने दो पुरोहितों पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया था. प्रार्थी के अधिवक्ता मोहित प्रकाश ने मजबूती से पक्ष रखा. उन्होंने अदालत को बताया कि पुलिस ने भी अपने आरोप पत्र में सिर्फ लूटपाट का जिक्र किया है, पुरोहितो एवं अन्य लोगों को नुकसान पहुंचाने की बात निराधार है.

यह भी पढ़ें: राजीव रंजन मिश्रा की गिरफ्तारी राजनीतिक साजिश, की जाएं निष्पक्ष जांचः आदित्य साहू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *