चक्रधरपुर के मतदान केंद्रों पर पहुंचे प्रमंडलीय आयुक्त, मतदाता सूची पुनरीक्षण का लिया जायजा

West Singhbhum: प्रमंडल के आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने पश्चिमी सिंहभूम के DC मनीष कुमार की मौजूदगी में चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र...

चक्रधरपुर
प्रमंडलीय आयुक्त

West Singhbhum: प्रमंडल के आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने पश्चिमी सिंहभूम के DC मनीष कुमार की मौजूदगी में चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया.

अनमैप्ड मतदाताओं के मामलों की समीक्षा

आयुक्त ने बंगाली बालिका उच्च विद्यालय और कार्मेल हाई स्कूल स्थित मतदान केंद्रों पर BLO द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने अनमैप्ड मतदाताओं के नोटिस निस्तारण के साथ प्रपत्र-6 और प्रपत्र-8 के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की.

समयबद्ध निस्तारण का निर्देश

आयुक्त ने निर्देश दिया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सभी लंबित मामलों का पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए. पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने और त्रुटियों को दूर करने पर विशेष ध्यान देने को कहा.

BLO स्तर पर निगरानी बढ़ाने पर जोर

DC मनीष कुमार ने भी अधिकारियों को BLO के कार्यों की नियमित समीक्षा करने और मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

ALSO READ: हजारीबाग: नन्हा सा दिल अभियान: 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों की होगी हृदय रोग जांच

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *