पाकुड़: जिले के सिमलोंग ओपी क्षेत्र के छोटा कुटलो गांव में एक पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद पति ने गुस्से में अपने ही घर में आग लगा दी. जिससे चार परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया.
पति के गुस्से ने मचाई तबाही
जानकारी के अनुसार. ढेणा मुर्मू (35) और उसकी पत्नी लुखीमुनि टुडू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के बाद गुस्से में आकर ढेणा मुर्मू ने अपने ही घर में आग लगा दी.
देखते ही देखते फैल गई आग
आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पड़ोसी लखीराम मुर्मू. चुनूस मुर्मू और सोनोत मुर्मू के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया. चारों घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए.
Also Read: देवघर: बाबा मंदिर पूजा करने आए केरल के श्रद्धालु की मौत
लाखों की संपत्ति खाक
आगजनी में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. घरों में रखा नगद. जमीन-जायदाद के जरूरी कागजात. धान. चावल. सरसों. अरहर समेत कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गए.
आग बुझाने में बेबस दिखे ग्रामीण
ग्रामीणों ने स्थानीय साधनों से आग बुझाने की भरपूर कोशिश की. लेकिन तेज लपटों के सामने वे बेबस नजर आए.
महिला गंभीर रूप से झुलसी
इसी दौरान घर से सामान निकालने के प्रयास में छमी मुर्मू (50) की साड़ी में आग लग गई. जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई. सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया.
आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना पर सिमलोंग ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ढेणा मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
प्रशासन ने दी राहत
प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाई गई. बीडीओ सह सीओ संजय कुमार के निर्देश पर जोरडीहा पंचायत के मुखिया जोसेफ मालतो ने गांव पहुंचकर पीड़ितों को ढांढस बंधाया और दो क्विंटल चावल. वस्त्र तथा तिरपाल उपलब्ध कराया.
गांव में मातम
घटना के बाद गांव में मातम और भय का माहौल है. चारों परिवार अब खुले आसमान के नीचे जीवन गुजारने को मजबूर हैं.
