Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़: बिशनपुर में जलमीनार बना शोपीस, नल से नहीं मिल रहा पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी

पाकुड़: जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत मुर्गाडांगा पंचायत के शिवलीडांगा मोड़ में बना जलमीनार अब सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गया...

पाकुड़: जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत मुर्गाडांगा पंचायत के शिवलीडांगा मोड़ में बना जलमीनार अब सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गया है. नल से पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

लाखों खर्च के बाद भी नहीं मिल रहा लाभ

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाखों रुपये खर्च कर इस जलमीनार का निर्माण किया गया था. शुरुआत में कुछ दिनों तक पानी की आपूर्ति हुई, लेकिन उसके बाद यह व्यवस्था ठप हो गई और जलमीनार बेकार साबित हो रहा है.

यहां साप्ताहिक हाट भी लगता है, जिससे हाट में आने वाले लोगों को भी पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है.स्थिति और गंभीर तब हो गई जब गांव के चापाकल को भी जलमीनार से जोड़ दिया गया, जिससे चापाकल से भी पानी मिलना बंद हो गया है.

ग्रामीणों के साथ दुकानदार और राहगीर भी परेशान

स्थानीय लोगों का कहना है कि बढ़ती गर्मी के बीच पानी की समस्या और विकराल हो गई है. उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है.इस समस्या से न सिर्फ स्थानीय लोग, बल्कि दुकानदार और राहगीर भी प्रभावित हो रहे हैं. अब देखना यह है कि प्रशासन कब तक इस समस्या का समाधान करता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *