Ranchi: दुर्गा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (मालिक) और रांची के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल कुमार झा का शनिवार शाम हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन की खबर फैलते ही राजधानी के व्यावसायिक, सामाजिक और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने और हृदय गति रुक जाने के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली. वह रांची के प्रमुख कारोबारियों में गिने जाते थे और रियल एस्टेट क्षेत्र में ‘दुर्गा डेवलपर्स’ के माध्यम से उन्होंने अपनी एक खास पहचान बनाई थी. अपने सौम्य व्यवहार और समाजसेवी कार्यों के लिए वह हमेशा याद किए जाएंगे.
रविवार सुबह निकलेगी अंतिम यात्रा
परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिवंगत अनिल कुमार झा की अंतिम यात्रा रविवार सुबह 11:00 बजे उनके घाघरा, डोरंडा स्थित आवास से निकलेगी. वहां से उनकी पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए घाघरा घाट, नामकुम ले जाया जाएगा, जहां सनातन रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा.
ALSO READ: बंदगांव: प्रभु जगन्नाथ की बहुड़ा रथयात्रा पर विधायक प्रतिनिधि ने किया लड्डू वितरण
