Bandgaon: कराईकेला हरि मंदिर के समीप आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ की बहुड़ा रथयात्रा के अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सह नकटी पंचायत के मुखिया मिथुन गागराई एवं झामुमो नेता रंजीत मंडल ने प्रभु जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं के बीच लड्डू का वितरण किया. इस दौरान जय जगन्नाथ के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रथयात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया.
बहुड़ा रथयात्रा को बताया आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक
इस अवसर पर मुखिया मिथुन गागराई ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की बहुड़ा रथयात्रा हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण करना उनके लिए सौभाग्य की बात है तथा भगवान जगन्नाथ से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना की. इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.
ALSO READ: पलामू: तड़पती रही महिला शिक्षिका, विभाग ने नहीं दी छुट्टी, महिला के पेट में नवजात की मौत
