DPS रांची के छात्रों का शानदार प्रदर्शन: कक्षा 10 बोर्ड में बनाया नया रिकॉर्ड

रांची : दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची के विद्यार्थियों ने कक्षा 10 की सेकेंडरी स्कूल परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता...

रांची : दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची के विद्यार्थियों ने कक्षा 10 की सेकेंडरी स्कूल परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया है. इस साल स्कूल की छात्रा प्रण्या प्रिया ने 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया और विद्यालय का नाम रोशन किया. कुल 369 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए.

Also Read : वैशाख अमावस्या कब है? जानें स्नान-दान का सही समय और महत्व

बड़ी संख्या में छात्रों ने हासिल किए 90% से ज्यादा अंक


परीक्षा परिणाम में 73 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 197 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए. इसके अलावा 258 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर स्कूल की शैक्षणिक गुणवत्ता को एक बार फिर साबित किया. खास बात यह रही कि 75 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया.

Also Read: चैनपुर में दो पक्षों के आपसी विवाद के दौरान चली गोली मासूम के पैर में लगी, आरोपी फरार

सफलता के पीछे छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की मेहनत


इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया जा रहा है. स्कूल की प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता अनुशासन, निरंतर अभ्यास और समर्पण का परिणाम है. उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी के संयुक्त प्रयासों की सराहना की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *