Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सारंडा के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, चार जवान को लगी गोली, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर

चाईबासा: जिले के सारंडा वन क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक भीषण मुठभेड़ हुई. इस दौरान चार जवानों...

चाईबासा: जिले के सारंडा वन क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक भीषण मुठभेड़ हुई. इस दौरान चार जवानों को नक्सलियों की गोली लगी है. इसके बाद सभी जवान को एयरलिफ्ट कर चाईबासा से रांची लाया गया. यहां पर जवानों को बेहतर इलाज के लिए मेन रोड स्थित राज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वहीं दूसरी ओर इस मुठभेड़ में चार नक्सलियों के मारे जाने की प्रारंभिक खबर सामने आ रही है, हालांकि, आधिकारिक तौर पर पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए नक्सलियों को भारी नुकसान होने की पूरी संभावना है.

Also Read : DPS रांची के छात्रों का शानदार प्रदर्शन: कक्षा 10 बोर्ड में बनाया नया रिकॉर्ड

सुबह 10 बजे गोलियों की गूंज से दहला इलाका

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब दस बजे छोटानागरा थाना क्षेत्र के मारंग पोंगा और बालिबा गांव के बीच स्थित घने जंगलों में अचानक फायरिंग शुरू हो गई. ग्रामीणों के मुताबिक, जंगल के भीतर से आ रही गोलियों की तड़तड़ाहट इतनी तेज और लंबी थी कि पूरा इलाका दहशत में आ गया. सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने नक्सलियों की घेराबंदी कर उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा था, लेकिन दूसरी ओर से फायरिंग शुरू होते ही जवानों ने मोर्चा संभाल लिया.

Also Read : झारखंड में उद्योग-शिक्षा सहयोग को बढ़ावा: चैंबर और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू

मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ आमना-सामना

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि एक करोड़ का इनामी नक्सली नेता मिसिर बेसरा अपने दस्ते के साथ इसी इलाके में शरण लिए हुए है. इस दस्ते में मिसिर बेसरा के साथ-साथ अन्य कुख्यात नक्सली मोछू, सागेन अंगारिया, अश्विन मौजूदगी की सूचना पर झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा के जांबाज जवानों ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया. मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों के भी एक जवान के घायल होने की चर्चा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *