झारखंड में उद्योग-शिक्षा सहयोग को बढ़ावा: चैंबर और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू

रांची : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करने की...

रांची : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की है. इसी क्रम में बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा के साथ एमओयू पर सहमति बनी है. इस समझौते के तहत दोनों संस्थाएं मिलकर कौशल विकास, नवाचार और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देंगी. इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की रोजगारयोग्यता बढ़ाना, उद्योग-अकादमिक समन्वय को मजबूत करना और अनुसंधान व ज्ञान के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना है.

Also Read : चैनपुर में दो पक्षों के आपसी विवाद के दौरान चली गोली मासूम के पैर में लगी, आरोपी फरार

 युवाओं को मिलेगा व्यावहारिक ज्ञान, उद्योगों को कुशल मानव संसाधन


इस पहल के जरिए राज्य के युवाओं को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण और व्यावहारिक अनुभव मिलेगा. इससे उनकी रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी और वे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगे. वहीं, उद्योगों को भी प्रशिक्षित और कुशल मानव संसाधन उपलब्ध होगा, जिससे राज्य के औद्योगिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है. चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने इसे उद्योग और शिक्षा के बीच मजबूत साझेदारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.

Also Read : NEET UG 2026 Update: जारी हुई एग्जाम सिटी स्लिप, छात्रों को मिली बड़ी राहत

दोनों संस्थानों के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद


एमओयू के दौरान चैंबर के महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, कार्यकारिणी सदस्य शैलेश अग्रवाल और स्किल डेवलपमेंट उपसमिति के चेयरमैन आलोक कुमार व प्रियंक भगत उपस्थित रहे. वहीं बीआईटी मेसरा की ओर से प्रो. राजीव पोद्दार, प्रो. एस. एस. सोलंकी, प्रो. प्रवीण श्रीवास्तव और प्रो. एस. के. झा कार्यक्रम में शामिल हुए. यह कार्यक्रम बीआईटी मेसरा परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *