Ranchi: JPSC परीक्षा को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के विधानभवन घेराव कार्यक्रम के दौरान कई बार पुलिस और प्रदर्शनकारियों में तनाव की स्थिति बनी रही. इस बीच पुलिस प्रसाशन लगातार आंदोलन कर रहे छात्रों को रोकने की कोशिश करती रही लेकिन छात्र नहीं माने और पुलिस की बेरिकेडिंग तोड़ कर विधानसभा परिसर की ओर बढ़ते रहे.
Also Read: विधायक आवास की ओर बढ़े छात्र, पुलिस-प्रशासन ने रोकने की कोशिश तेज की
पुलिसकर्मी को घेरकर पीटा
इस बीच पुलिस ने छात्रों के ऊपर पानी की बौछार भी की और स्थिति बिगड़ती देख आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया. इन सब के बीच छात्रों को पुलिस लगातार शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए समझती रही लेकिन प्रदर्शन के दौरान अचानक एक पुलिस वाले को घेरकर कुछ छात्र पीटने लगे हालांकि छात्रों के द्वारा पुलिस वाले की पिटाई करते हुए देखने के बाद कुछ और छात्र वहां पहुंचे और पुलिस के साथ मारपीट करने वाले छात्रों को रोका और पुलिसकर्मी को वहां से हटाया.
