कोडरमा में हाथियों का उत्पात जारी, 20 लाख का नुकसान

Koderma : मरकच्चो प्रखंड के पपलो पंचायत में बीती रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. कई किसानों को इससे करीब...

Koderma : मरकच्चो प्रखंड के पपलो पंचायत में बीती रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. कई किसानों को इससे करीब 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. मामले की जानकारी देते हुए पपलो निवासी श्याम बिहारी यादव उर्फ लालू यादव ने बताया कि बीती रात हाथियों का झुंड पपलो पंचायत से सटे किसानों के आम की बागवानी में पहुंच गया और वहां जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान हाथियों ने आम के करीब 400 पेड़ों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे आम के साथ-साथ पेड़ भी पूरी तरह से नष्ट हो गए. हाथियों ने पपलो निवासी बलजीत यादव के डेढ़ एकड़ में लगे करीब 150 आम के पेड़ों को क्षतिग्रस्त कर दिया वहीं बिरंची यादव के 2 एकड़ में लगे 200 आम के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया. वहीं श्याम बिहारी यादव उर्फ लालू यादव के आधे एकड़ में लगे करीब 40 से 45 आम के पेड़ों को पूरी तरह नष्ट कर दिया.

यह भी पढ़ें : आत्महत्या के बाद बिना सूचना अंतिम संस्कार की थी तैयारी, पुलिस ने बीच में रोका, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

हाथियों के झुंड से किसान परेशान

हाथियों के इस उत्पात में बलजीत यादव को करीब 6 लाख रुपए का, बिरंची यादव को करीब 8 लाख रुपए का जबकि श्याम बिहारी यादव उर्फ लालू यादव को करीब 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. इसके अलावा हाथियों के झुंड ने खंडराडीह निवासी गोपाल यादव के खेतों में लगे सोलर पंप के सेट को भी नष्ट कर दिया है. उन्हें करीब ढाई लाख रुपए का नुकसान पहुंचा है.

 लोहरदगा में ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’, महिलाओं के अधिकार पर गरजीं नेता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *