Click Here
Click Here

BJP की बी.एल.-2 कार्यशाला में संगठन मजबूती पर दिया गया जोर

Chaibasa: मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सोनुवा गेस्ट हाउस में BJP की बी.एल.-2 कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा...

Chaibasa: मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सोनुवा गेस्ट हाउस में BJP की बी.एल.-2 कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक ने की. कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्य समिति सदस्य बवन गुप्ता मौजूद रहे.

उन्होंने बी.एल.-2 के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अमरेश प्रधान और रविंद्र प्रसाद, कार्यालय मंत्री कृतिवास प्रधान, जिला महामंत्री तीर्थ जमुदा, जिला मंत्री त्रिभुवन महतो समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे. वक्ताओं ने संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने की भागीदारी

कार्यशाला में वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश प्रधान, अर्जुन महापात्र, सोनुवा मंडल उपाध्यक्ष मंगल सिंह पड़िया, प्रखंड महामंत्री गणेश बंधिया, राय पुर्ती, दिनेश खानदायत, कृष्ण हांसदा, राम किशोर नायक और अशोक साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे. गोईलकेरा मंडल अध्यक्ष हरिचरण बांहदा, सुनील गुप्ता, सुजीत गुप्ता, मनोज नायक, सोमनाथ, लक्ष्मण सिंह और अर्जुन गोप समेत सातों प्रखंडों के कार्यकर्ताओं ने भी कार्यशाला में भाग लिया.

‘झारखंडी जोहार’ के उद्घोष के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं ने “झारखंडी जोहार” का उद्घोष किया. कार्यशाला का समापन संगठनात्मक एकजुटता और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ.

ALSO READ: साइबर ठगी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व सिम कार्ड बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *