Click Here
Click Here
Click Here

पेंटिंग से रोजगार और कला का संरक्षण, आदिवासी महिलाएँ बनीं स्वावलंबी

सरायकेला: पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर हलुदबनी पंचायत, बागान टोला के जाहेर स्थान की दीवारों पर बनी पेंटिंग का आज उद्घाटन किया...

सरायकेला: पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर हलुदबनी पंचायत, बागान टोला के जाहेर स्थान की दीवारों पर बनी पेंटिंग का आज उद्घाटन किया गया. इस मौके पर अबीरा संस्था की संस्थापक स्वेता सिंह, मुखिया पानो मुर्मू और ग्राम माझी ने संयुक्त रूप से पेंटिंग का उद्घाटन किया.

महीनों के प्रशिक्षण के बाद गाँव की युवतियों और महिलाओं को सोहराय और सोहरा आदिवासी चित्रकला सिखाई गई. इसका उद्देश्य है महिलाओं को आय-सृजन के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना और साथ ही आदिवासी कला-संस्कृति का संरक्षण करना.

हुनर से रोजगार, कला से पहचान

अबीरा संस्था के संस्थापक स्वेता सिंह ने कहा कि पेंटिंग के माध्यम से महिलाएँ आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनेंगी और रोजगार के अवसर प्राप्त करेंगी.मुखिया पानो मुर्मू ने कहा कि महिलाओं को पेंटिंग के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना और आदिवासी कला तथा सांस्कृतिक को संरक्षित करना प्राथमिक उद्देश्य है.

इस पहल से न केवल आदिवासी कला का संरक्षण होगा, बल्कि गाँव की महिलाएँ अपने हुनर के दम पर आर्थिक रूप से मजबूत भी बनेंगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *