धनबाद के बरवाअड्डा में पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

Dhanbad: कोयलांचल धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों के बीच...

Dhanbad: कोयलांचल धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों के बीच मुठभेड़ हो गई. दोनों ओर से हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी में प्रिंस खान गिरोह के दो अपराधियों
इरफान आलम उर्फ टुन्नू और नाजिर अंसारी उर्फ
को पुलिस की गोली लगी है, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. मुठभेड़ की सूचना मिलते ही धनबाद के एसएसपी।समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी भारी बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. घटनास्थल से हथियार और कारतूस बरामद होने की भी खबर है..पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में प्रिंस खान के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अन्य फरार अपराधियों की तलाश में आस-पास के जंगलों और संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी अभियान जारी है.

छापेमारी के दौरान अपराधियों ने की फायरिंग:

जानकारी के मुताबिक, धनबाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गिरोह के कुछ सक्रिय अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से बरवाअड्डा इलाके में जमा हुए हैं. सूचना के आधार पर जब पुलिस की विशेष टीम अपराधियों को दबोचने पहुंची, तो खुद को घिरता देख अपराधियों ने पुलिस टीम पर सीधी गोलीबारी शुरू कर दी.

पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई:

अपराधियों द्वारा अचानक की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस टीम ने भी मोर्चा संभालते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं. पुलिस की सधी हुई कार्रवाई में गिरोह के दो अपराधियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद वे वहीं ढेर हो गए और पुलिस ने उन्हें तुरंत अपनी कस्टडी में ले लिया. घायल अपराधियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *