Click Here
Click Here
Click Here

पांच साल से बिना परमिट दौड़ रही स्कूल बस जब्त, बच्चों की जान से खिलवाड़ पर प्रशासन की कार्रवाई

Chaibasa: चक्रधरपुर में संचालित कॉन्सेप्ट पब्लिक स्कूल की एक स्कूल बस को आरटीए कोल्हान सचिव अजय कुमार साव ने जांच के दौरान...

Chaibasa: चक्रधरपुर में संचालित कॉन्सेप्ट पब्लिक स्कूल की एक स्कूल बस को आरटीए कोल्हान सचिव अजय कुमार साव ने जांच के दौरान जब्त कर लिया.

पांच साल से चल रही थी बिना दस्तावेज बस

खुलासा हुआ कि बस पिछले करीब पांच वर्षों से बिना परमिट, इंश्योरेंस और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के सड़कों पर दौड़ रही थी.

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

मिली शिकायत के आधार पर आरटीए सचिव ने कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर चक्रधरपुर थाना के हवाले कर दिया. जांच के दौरान स्कूल प्रबंधन आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया. ऑनलाइन सत्यापन में भी वाहन से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं मिले.

Also Read: मानवता का महासंगम: धुर्वा में गूंजी शहनाई, News Wave Jharkhand ने उपहार और आशीष से संवारा 72 जोड़ों का संसार

स्कूल प्रबंधन का पक्ष

हालांकि स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बस के सभी आवश्यक कागजात मौजूद हैं. मामले में आगे की जांच एवं कार्रवाई जारी है.

अभिभावकों में आक्रोश

बच्चों के जीवन से खिलवाड़ का यह गंभीर मामला सामने आने के बाद अभिभावकों में आक्रोश है. बिना फिटनेस, परमिट और बीमा के बस चलाना मोटर वाहन अधिनियम का सीधा उल्लंघन है.

प्रशासन की सख्त चेतावनी

प्रशासन की इस कार्रवाई से सभी निजी स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है. आरटीए सचिव ने कहा कि जिले में चल रही सभी स्कूल बसों की जांच की जाएगी. कागजात अधूरे मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी. अभिभावकों से भी अपील की गई है कि स्कूल बस में बच्चों को भेजने से पहले वाहन के दस्तावेज जरूर जांच लें.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *