Click Here
Click Here
Click Here

जिला बदर आरोपी गिरफ्तार: पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पलामू: जिले की पांकी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला बदर घोषित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उपायुक्त सह जिला...

पलामू: जिले की पांकी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला बदर घोषित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के आदेश के अनुसार खपरमंडा निवासी कुश कुमार यादव को 7 अप्रैल 2026 तक जिले की सीमा से बाहर रहने का निर्देश दिया गया था. इसके बावजूद आरोपी चोरी-छिपे पांकी थाना क्षेत्र में ही घूम रहा था.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

शनिवार शाम करीब 4:30 बजे लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि कुश कुमार यादव पांकी थाना क्षेत्र के चांपी कला गांव में देखा गया है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चांपी कला रोड पर छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया.

Also Read: होली की छुट्टी के बाद बजट सत्र में विपक्ष चुप्पी या आक्रमक तेवर?

कई पुलिस अधिकारी अभियान में रहे शामिल

इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज (पांकी) ने किया. अभियान में पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन, रंजीत कुमार, प्रमोद कुमार राय और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

अभियुक्त को भेजा जा रहा न्यायिक हिरासत में

पुलिस ने बताया कि जिला सीमा के भीतर पाया जाना प्रशासन के आदेश की सीधी अवहेलना है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून तोड़ने वालों के बीच कड़ा संदेश गया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *