Click Here
Click Here
Click Here

वित्त मंत्री ने पेश किया एक लाख 58 हजार 560 करोड़ का अबुआ दिशोम बजट

रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 58 हजार...

vidhansbah jharkhand
vidhansbah jharkhand

रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 58 हजार 560 करोड़ रुपये का ‘अबुआ दिशोम’ बजट पेश किया. यह उनका लगातार दूसरा बजट है. इससे पहले पिछले वर्ष उन्होंने 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपये का मूल बजट प्रस्तुत किया था, जिसमें 91,741.53 करोड़ रुपये योजना मद के लिए और 17,073.61 करोड़ रुपये केंद्रीय योजनाओं से संबद्ध थे. इस बार के बजट में सामाजिक क्षेत्र पर विशेष फोकस रखा गया है.

सामाजिक क्षेत्र पर जोर, महिलाओं और गरीबों को प्राथमिकता

वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट झारखंडवासियों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला होगा. सरकार ने गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, ऊर्जा और शिक्षा क्षेत्रों को प्राथमिकता दी है. सदन जाने से पहले वित्त मंत्री को उनकी पत्नी ने दही-चिनी खिलाकर शुभकामनाएं दीं. इस दौरान वित्त सचिव प्रशांत कुमार भी मौजूद रहे. वित्त मंत्री की पत्नी ने उम्मीद जताई कि पिछले बजट की तरह इस बार भी महिलाओं के हितों को विशेष महत्व दिया जाएगा. सरकार का दावा है कि यह बजट सामाजिक सशक्तिकरण और समावेशी विकास को मजबूती देगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *