Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

अपार्टमेंट के मीटर रूम और लिफ्ट में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Ranchi : राजधानी के डेली मार्केट थाना क्षेत्र के ओसीसी बंगला स्कूल के पीछे स्थित एक अपार्टमेंट में आग लग गई. आग...

अपार्टमेंट में आग

Ranchi : राजधानी के डेली मार्केट थाना क्षेत्र के ओसीसी बंगला स्कूल के पीछे स्थित एक अपार्टमेंट में आग लग गई. आग श्रीपति लाल अपार्टमेंट में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट से लगी. घटना सुबह करीब 5 बजे की है. इस घटना से अपार्टमेंट के निवासियों में डर का माहौल बन गया. अपार्टमेंट में रह रहे लोग इधर उधर भागने लगे. बताया जाता है कि आग बेसमेंट स्थित बिजली मीटर रूम और लिफ्ट में लगी.

आधे घंटे के अंदर आग पर काबू

आग की लपटें फैलने लगी थी लेकिन सूझ बूझ से आग पर काबू पाया गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस और स्थानीय लोगों के प्रयास से करीब आधे घंटे के भीतर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल थाना में अबतक अपार्टमेंट में रह रहे लोगों की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है.

 

ALSO READ : झारखंड पुलिस में बड़े पैमाने पर होगी पुलिसकर्मियों की प्रोन्नति, बोर्ड की बैठक में लिया गया निर्णय, आदेश जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *