Click Here
Click Here
Click Here

स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक में रक्तदान शिविर और मलेरिया रोकथाम पर जोर

Chakradharpur: जिला उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं...

Chakradharpur: जिला उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की क्रमवार समीक्षा पीपीटी के माध्यम से की गई.

रक्तदान शिविर आयोजित करने के निर्देश

बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक माह की 08 एवं 24 तारीख को जिले के विभिन्न प्रखंडों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों एवं पदाधिकारियों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान करने का आह्वान किया.

मलेरिया और टीबी अभियान पर विशेष जोर

मलेरिया रोकथाम को लेकर उपायुक्त ने विशेष कार्ययोजना तैयार कर सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए. साथ ही “100 Days TB अभियान” को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

Also Read: तीन जिलों में DC ने किया बालू घाट के खनन पट्टा पर साइन, अब बालू संकट खत्म

संस्थागत प्रसव और कृमि मुक्ति अभियान पर चर्चा

संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के सरकारी अस्पतालों में प्रसव केंद्र विकसित करने का निर्देश भी दिया गया. बैठक में जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) कार्यक्रम 15 एवं 18 जून को आयोजित होगा, जिसके तहत बच्चों को आयु के अनुसार एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी.

अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद

बैठक में सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *