Click Here
Click Here
Click Here

बंदगांव: सुहागिनों ने किया वट सावित्री पूजा, पति की चिर दीर्घायु की कामना

Bandgaon: पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव, कराईकेला तथा भालुपानी में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर अपने पतियों...

Bandgaon: पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव, कराईकेला तथा भालुपानी में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर अपने पतियों के लिए चिर दीर्घायु होने की कामना की. महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान श्री हरि विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और उनसे सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मांगा. वट सावित्री पूजा को लेकर व्रती महिलाएं सुबह से ही सजने-संवरने लगी थीं. घर में पकवान बनाने के बाद वट वृक्ष के नीचे पहुंचकर पूजा-अर्चना की. अक्षत रोली से तिलक करने के बाद महिलाओं ने पंचामृत से भगवान नारायण श्री हरि विष्णु का पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना किया. वट वृक्ष में धागा लपेटते हुए महिलाओं ने अखंड सौभाग्यवती की कामना की. बंदगांव, कराईकेला, पुरनाडीह, बरडीह, भालुपानी समेत अन्य जगहों पर वट वृक्षों के समीप भीड़ लगी रही. साथ ही व्रती महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर और बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

यह भी पढ़ें: तीन जिलों में DC ने किया बालू घाट के खनन पट्टा पर साइन, अब बालू संकट खत्म

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *