Click Here
Click Here
Click Here

रांची की विकास परियोजनाओं पर DC सख्त, मुआवजा भुगतान और निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

Ranchi: मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज रांची जिले में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं, भू-अर्जन कार्यों, फ्लाईओवर और रेलवे परियोजनाओं की प्रगति...

Ranchi: मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज रांची जिले में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं, भू-अर्जन कार्यों, फ्लाईओवर और रेलवे परियोजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों और कार्यकारी एजेंसियों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया.

समय-सीमा में काम पूरा करने का निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जिले की सभी आधारभूत संरचना एवं विकास परियोजनाओं को तय समय-सीमा के भीतर पूरा करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ परियोजनाओं में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया.

NHAI परियोजनाओं पर मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने नारो-टिकराटोली क्षेत्र में लंबित मुआवजा भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया, ताकि निर्माण कार्य बाधित न हो. वहीं कोयलारी-रामपुर इंटरचेंज परियोजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि थ्री-जी अवार्ड की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है. इस पर उपायुक्त ने मुआवजा वितरण की प्रक्रिया को और तेज करने को कहा.

Also Read: 

रेलवे परियोजनाओं में शिथिलता पर चेतावनी

रेलवे परियोजनाओं की समीक्षा में लिंक लाइन लोधमा और इलू-सिल्ली रेलवे परियोजनाओं पर विशेष चर्चा हुई. उपायुक्त ने इन परियोजनाओं में लंबित मुआवजा भुगतान को शीघ्र पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों की जवाबदेही तय होगी.

फ्लाईओवर और सड़क परियोजनाओं की भी समीक्षा

बैठक में सड़क निर्माण विभाग द्वारा संचालित फ्लाईओवर एवं सड़क परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने कांटाटोली-सिरमटोली फ्लाईओवर समेत सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

रैयतों के मुआवजा भुगतान को दी प्राथमिकता

मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि रैयतों को देय मुआवजा राशि का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, क्योंकि अनावश्यक देरी से परियोजनाओं की प्रगति प्रभावित होती है. उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *