Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा शहर को स्वच्छ बनाने और सफाई मित्रों के स्वास्थ्य पर दिया गया जोर

सिमडेगा: नगर विकास विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर, स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य...

सिमडेगा: नगर विकास विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर, स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर परिषद सिमडेगा द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.

इस कार्यशाला के माध्यम से शहर की स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ सफाई मित्रों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की पहल की गई.

डिजिटल स्पॉटलाइट स्टोरी और ज्ञान संवर्धन कार्यक्रम

नगर भवन सिमडेगा में आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल स्पॉटलाइट स्टोरी, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर तथा स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े स्वयं सहायता समूहों के लिए ज्ञान संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया.

इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के तहत नेतृत्व करने वाली महिलाओं की डिजिटल श्रृंखला तैयार कर इसे सोशल मीडिया के माध्यम से जारी किया गया.

Also Read: बजट सत्रः जिस जमीन पर सांसदों व विधायकों का गृह निर्णाण होना है उसमें 1971-71 से की जा रही खेती, तीन एकड़ रिंग रोड में चली गई, रघुवर काल में कर दी गई थी जमाबंदी रद्दः राधाकृष्ण

सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण और प्रशिक्षण

कार्यक्रम में नगर परिषद के सभी सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य जांच भी कराया गया. इसके बाद मास्टर ट्रेनर द्वारा सफाई मित्रों को कचरे की विभिन्न श्रेणियों के बारे में जानकारी दी गई.

उन्हें बताया गया कि डोर-टू-डोर संग्रहित कचरे को अलग-अलग रंग के डब्बों में कैसे अलग किया जाए, कचरा प्रबंधन कैसे किया जाए तथा उसे रिसाइकिल करने की प्रक्रिया क्या है.

वेस्ट टू वेल्थ और डिजिटल साक्षरता पर भी ध्यान

साथ ही सफाई कर्मियों को वेस्ट टू वेल्थ और डिजिटल साक्षरता से भी अवगत कराया गया.

प्रशिक्षण के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के कई तरीके भी बताए गए.

कार्यक्रम के अंत में सभी सफाई कर्मियों को रिफ्लेक्टर जैकेट और जूट बैग वितरित किए गए.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *