SDO ने स्किल सेंटर का किया निरीक्षण, उपस्थिति पंजी, सीसीटीवी कैमरा, कक्षाओं एवं प्रायोगिक उपकरणों  का किया जांच 

Chakradharpur: चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी के द्वारा कार्यपालक दंडाधिकारी एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के साथ JSDMS द्वारा “सक्षम झारखंड कौशल...

Chakradharpur: चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी के द्वारा कार्यपालक दंडाधिकारी एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के साथ JSDMS द्वारा “सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना” के अंतर्गत Mosaic Workskills Pvt. Ltd. के माध्यम से संचालित पंप रोड स्थित स्किल सेंटर का निरीक्षण किया गया. केंद्र में वर्तमान में 1 जीडीए (General Duty Assistant) बैच एवं 1 टेलरिंग बैच संचालित पाया गया. निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी, सीसीटीवी कैमरा, कक्षाओं एवं प्रायोगिक उपकरणों (सिलाई किट, बीपी मॉनिटर आदि) का निरीक्षण किया गया. साथ ही संचालित कक्षाओं का अवलोकन भी किया गया. निरीक्षण के क्रम में छात्रावास, मेस, छात्रावास परिसर में उपलब्ध भोजन, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, मेडिकल किट एवं सैनिटरी पैड आदि का भी निरीक्षण किया गया तथा इन सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं कार्यशील बनाए रखने का निर्देश दिया गया.

छात्रावास और मेस व्यवस्था का लिया जायजा 

निरीक्षण के क्रम में विशेष रूप से इन-आउट पंजी संधारित करने तथा छात्राओं की नियमित बायोमेट्रिक एवं भौतिक उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया गया. इसके अतिरिक्त पेयजल एवं बेसिन में जलापूर्ति व्यवस्था से संबंधित आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने का भी निर्देश दिया गया. साथ ही प्रशिक्षण कक्षाओं का नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित करते हुए प्रभावी प्लेसमेंट हेतु आवश्यक कदम उठाने का निर्देश संबंधित संस्थान को दिया गया.

Read Also: हाथियों के बढ़ते आक्रमण पर कदम उठायें वन विभाग, ग्रामीण दहशत में : राकेश रंजन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *