जलडेगा प्रखंड के बराईबेड़ा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, छह पीस साल लकड़ी का बोटा एवं चिरान जब्त

Simdega:जिले के जलडेगा प्रखंड अंतर्गत बराईबेड़ा गांव में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह पीस...

Simdega:जिले के जलडेगा प्रखंड अंतर्गत बराईबेड़ा गांव में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह पीस साल लकड़ी का बोटा एवं चिरान जब्त किया है. विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है.

छापामारी अभियान से जब्त की 

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बराईबेड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से साल पेड़ों की कटाई कर लकड़ी जमा की गई है. सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान मौके से छह पीस साल लकड़ी का बोटा तथा चिरान बरामद किया गया. वन विभाग की टीम ने जब्त लकड़ियों को अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. विभागीय अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच जारी है तथा इसमें शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

लकड़ी का भंडारण अवैध 

इस कार्रवाई में हेमंत कुमार प्रधान वनरक्षी, मनोज कच्छप प्रभारी वनपाल, प्रदीप कुमार कुल्लू वनरक्षी, समीर सुरीन प्रधान वनरक्षी एवं गृह रक्षक के जवान शामिल थे. टीम ने क्षेत्र में सघन जांच अभियान भी चलाया. वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बिना अनुमति पेड़ों की कटाई एवं लकड़ी का भंडारण पूरी तरह अवैध है. जंगलों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभाग लगातार अभियान चला रहा है तथा अवैध कटाई करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में वन माफियाओं के बीच दहशत का माहौल है.

AlsoRead:अनमैप्ड मतदाता सूची का प्रकाशन, एक सप्ताह तक चलेगा विशेष मैपिंग अभियान

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *