पूर्व मंत्री आलमगीर आलम पहुंचे पाकुड़, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत 

Report: Sanjay Singh Pakur: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम 2 साल के बाद पाकुड़ पहुंचे, जहां उनका कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत...

Former minister Alamgir Alam
पूर्व मंत्री आलमगीर आलम

 Report: Sanjay Singh

 Pakur: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम 2 साल के बाद पाकुड़ पहुंचे, जहां उनका कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान शहर के रविंद्र भवन में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. सभी ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम का स्वागत किया.

किसी प्रकार की पद की जरूरत नहीं- पूर्व मंत्री

इस दौरान पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने पाकुड़ विधानसभा के कार्यकर्ता और जनता को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, कि “मेरी गैर मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने निसात आलम को रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजयी बनाई है. मुझे किसी प्रकार की पद की जरूरत नहीं है.” इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले विधानसभा में वह चुनाव नहीं लड़ेंगे.

यह भी पढ़ें: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने वर्तमान कार्यशैली पर उठाए सवाल, जनहित योजनाओं में अनियमितता का लगाया आरोप 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *