Click Here
Click Here
Click Here

रांची एयरपोर्ट से चार फ्लाइट सेवाएं बंद, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

Ranchi: एयरक्राफ्ट फ्यूल (ATF) की कमी का असर अब हवाई सेवाओं पर भी दिखने लगा है. इसी वजह से 1 जुलाई से...

रांची एयरपोर्ट

Ranchi: एयरक्राफ्ट फ्यूल (ATF) की कमी का असर अब हवाई सेवाओं पर भी दिखने लगा है. इसी वजह से 1 जुलाई से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से चार विमान सेवाएं बंद कर दी जाएंगी. एयर इंडिया एक्सप्रेस की रांची-हैदराबाद और रांची-दिल्ली उड़ानें बंद होंगी. वहीं इंडिगो एयरलाइंस की रांची-कोलकाता और रांची-हैदराबाद फ्लाइट सेवाएं भी 1 जुलाई से संचालित नहीं होंगी.

फ्यूल संकट का असर देवघर एयरपोर्ट पर भी पड़ेगा. यहां से दिल्ली के लिए रात में चलने वाली फ्लाइट को भी बंद किया जा रहा है. इसके अलावा देवघर से बेंगलुरु जाने वाली उड़ान, जो पहले रोजाना संचालित होती थी, अब सप्ताह में केवल तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार) ही चलेगी. इंडिगो के फ्लाइंग मैनेजर प्रवीण कुमार ने बताया कि एयरक्राफ्ट फ्यूल की कमी के कारण यह फैसला लिया गया है. उड़ानें बंद होने और सेवाओं में कटौती से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

ALSO READ: केंद्रीय मंत्री ने कहा – जल्द ही पेट्रोल डीजल की कीमतों में दर्ज की जायेगी गिरावट, नये स्टॉक का इंतजार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *